सपा के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर से शहर विधायक आजम खान(AZam Khan) को स्थानीय एमपी एमएलए कोर्ट ने हेट स्पीच के मामले में गुरुवार को 3 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है।
कोर्ट के इस फैसले का नवाब काज़िम अली (Kazim Ali Khan) खान उर्फ नावेद मियाँ ने सम्मान किया और कोर्ट का धन्यवाद भी किया है।
उन्होंने कहा रामपुर के लोग भी इस फैसले से खुश हैं, साथ ही साथ नावेद मियाँ ने कहा सबसे ज्यादा नुकसान अखिलेश सरकार ने मुसलमानों को पहुंचाया है। आजम खांन के जरिए 2017 से आज तक ना कोई मस्जिद गिराई गई ना कोई कब्रस्तान खोदा गया ना किसी मुसलमान का घर तोड़ा गया।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मीडिया से बात करते हुए कहा,”रामपुर में 2017 में ही सुकून हो गया था जैसे आज़म और अखिलेश की सरकार गई थी, यहां की जुडिशरी का हम पूरा सम्मान करते हैं जो कोर्ट का फैसला है, उसका स्वागत करते हैं और गुनहगार को सजा होनी चाहिए जो कानून तोड़ेगा उसे सजा मिलेगी और अभी तो यह शुरुआत है, लाइन से अभी सजाएं है इन तीनों के लिए आजम खान, अब्दुल्ला आज़म खान और उसकी पत्नी तीनों के लिए, तीनों ने संविधान का उल्लंघन किया है, जिस तरह से उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और भड़काऊ भाषण दिए, समाज को बांटने की कोशिश की, अधिकारियों के खिलाफ जहर उगला, चुनाव में चुनाव प्रत्याशियों के बीच में होता है अधिकारियों का कोई लेना देना नहीं होता है, अधिकारियों को बीच में डालने की क्या जरूरत है, जो कोर्ट का फैसला आया है बहुत अच्छा और सही फैसला आया है, रामपुर वाले इस फैसले से बहुत खुश हैं और रामपुर की बर्बादी ही 2012 और 17 के बीच में हुई अखिलेश सरकार कहती थी कि हम मुसलमानों के हितेषी में हैं उनके पक्ष में काम करते हैं, सबसे ज्यादा मुसलमानों को बर्बाद किया अखिलेश सरकार ने, आजम के जरिए… 2017 से आज तक रामपुर में कोई मस्जिद नहीं तोड़ी गई, कोई मदरसा नहीं तोड़ा गया, किसी एक मुसलमान कब्रस्तान को नहीं खोदा गया, किसी मुसलमान के घर को नहीं गिराया गया किसी मुसलमान के खेत को नहीं छीना गया।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

विसुअल:
