कोर्ट ने कहा, ब्लॉक कांग्रेस ट्विटर अकाउंट, कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप

Date:

बेंगलुरु के एक कोर्ट ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल को अस्थायी रूप से तुरंत ब्लॉक करने का आदेश दिया है। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा में KGF-2 फिल्म का म्यूजिक बिना किसी इजाजत के इस्तेमाल किया गया था।

इसके बाद KGF-2 की म्यूजिक लेबल कंपनी MRT म्यूजिक ने राहुल गांधी(Rahul Gandhi) समेत तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह आदेश दिया।

MRT म्यूजिक के मैनेजर एम नवीन कुमार ने बेंगलुरु के यशवंतपुर में FIR लिखवाई थी, जिसमें शिकायत की गयी कि जब भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से गुजर रही थी तो यात्रा के प्रमोशन में KGF-2 का गाना- समुंदर में लहर उठी है जिद्दी जिद्दी है तूफान चट्टानें भी कांप रही है जिद्दी जिद्दी है तूफान... का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए उनसे परमिशन नहीं ली गई। कंपनी ने कहा कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दो वीडियो ट्वीट किए जिसमें इस गाने का इस्तेमाल किया गया था।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

दिल्ली: सत्य निकेतन में 40-50 साल पुरानी PG इमारत ढही, 5 की मौत और 11 सुरक्षित निकाले गए

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में...

मैनपुरी में 1.80 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, डीसीएम जब्त; चालक गिरफ्तार

मैनपुरी(सिराज हुसैन): पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा...