उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में साइबर और सर्विलांस टीम ने 61 मोबाइल बरामद किये हैं जिनकी क़ीमत 10 लाख बताई जा रही है।
एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि फोन उनके मालिकों को लौटा दिये गए हैं।
मोबाइल सेट की बरामदगी के बाद टीम ने संबंधित लोगों को बुलाकर उन्हें उनके खोए हुए मोबाइल लौटा दिये हैं।
जिलेभर में रहने वाले 61 लोगों के पिछले दिनों मोबाइल किसी न किसी 8 तरह गुम हो गए थे। किसी का मोबाइल चोरी हो गया तो किसी का राह चलते जेब से गिर गया था।
इन लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। वहीं, एसपी चक्रेश मिश्रा ने ने सर्विलांस सेल को सभी मोबाइलों का पता लगाने का निर्देश दिया था।
टीम ने विभिन्न स्रोतों से खोए हुए मोबाइल बरामद कर लिए हैं। इनके मालिकों को सूचना देकर आज एएसपी ऑफिस बुलाकर लौटा दिया है।
मोबाइल सेट बरामद होने पर लोगों के चेहरे खिल उठे। वे खुशी-खुशी अपने सेट लेकर लोट गए। सभी ने एसपी समेत टीम को धन्यवाद भी बोला। अधिकारियों ने भविष्य में मोबाइल को संभाल कर रखने की सुझाव भी लोगों को दिया।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

