पाकिस्तानी संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अनुरोध किया कि उसके चैनलों पर डाले गए सभी ईमेल और वीडियो की तब तक अनदेखी की जाये जब तक कि वे अपने अकाउंट पर नियंत्रण हासिल नहीं कर लेते।
इस्लामाबाद: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन पर साइबर हमले की खबर है, जिसमें उसके आधिकारिक ईमेल अकाउंट और यूट्यूब चैनल में सेंध लगाई गई। एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई है।
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार यह साइबर हमला शुक्रवार को अमेरिकी समयानुसार शाम चार बजे हुआ।
खबर के अनुसार इस साइबर हमले का लक्ष्य स्थायी मिशन की सूचना शाखा द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईमेल आईडी थी।
खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मिशन के यूट्यूब चैनल में भी सेंध लगाई गई और हमलावरों ने उसका नाम, बैनर और विषय-वस्तु बदल दी।
पाकिस्तानी संयुक्त राष्ट्र मिशन ने अनुरोध किया कि उसके चैनलों पर डाले गए सभी ई-मेल और वीडियो की तब तक अनदेखी की जाये जब तक कि वे अपने अकाउंट पर नियंत्रण हासिल नहीं कर लेते।
अभीतक किसी भी समूह या संस्था ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद


