Sambhal: पुलिस के साए में चढ़ी दलित बेटी की बारात

Date:

उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): योगी सरकार में बगैर भेदभाव सबको सुरक्षा और सबको न्याय मिल रहा है।

ऐसी ही तस्वीर उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के गांव में देखने को मिली है जहाँ एक दलित की बेटी की बारात को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच निकलवाया है। यहाँ पुलिस ने ड्रोन से भी बारात की निगरानी कराई। पुलिस की सुरक्षा से अब दलित परिवार गदगद है।

शादी का यह बहुचर्चित मामला गुन्नौर थाना के गांव घुघैइया का है।

आपको बता दें कि इस गांव की शीला ने अपनी बेटी की बारात को दबंगों द्वारा रोकने की धमकी की शिकायत करते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।
जिसके बाद जहां ये मामला मीडिया की सुर्खियां बना। वहीं एसपी ने पुलिस तैनात कर पूरी सुरक्षा में शादी संपन्न कराने का आदेश दिया।

दोपहर से ही गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी। जब शाम को अलीगढ़ से यहाँ बारात पहुंची तो आगे आगे पुलिस और ऊपर ड्रोन
दलित की बारात को कवर किए रहे।

पूरी सुरक्षा में बैंड बाजे संग बारात निकली जिसके बाद दलित परिवार प्रशासनिक सुरक्षा और मीडिया की मदद से गदगद है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...