हाइलाइट्स
- बार बालाओं ने किया डांस
- ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और ना ही किसी के चेहरे पर मास्क
- अनुमति के बिना ही बार बालाओं से कराया गया डांस
- न पुलिस पहुंची और न कोई कार्रवाई हो सकी
Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
जहां बकरा ईद पर्व पर ईदगाह में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी गई थी और कावड़ यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ था वहीं ऐसे में हजारों लोगों की मौजूदगी में बार बालाओं ने जमकर डांस किया।
यूपी के जनपद सम्भल के हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के ग्राम नवाडा में एक कार्यक्रम के दौरान डांस पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार बालाओं के फूहड़ नृत्य पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाए।
प्रशासन की अनुमति के बिना गांव में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कोरोना बीमारी को बढ़ावा देने के लिए डांस पार्टी में हजारों की संख्या में लोग जुटे और यहां ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और ना ही किसी ने चेहरे पर मास्क ही लगाया। कार्यक्रम चलता रहा लेकिन कोई पुलिस यहाँ उसको रोकने के लिए नहीं पहुंची। इस मामले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है।
सम्भल के हजरत नगर गढ़ी क्षेत्र के ग्राम नवाडा में कार्यक्रम के दौरान डांस पार्टी का आयोजन रखा गया था, जिसमें बार बालाओं को भी नाचने के लिए बुलाया गया था। बीती रात्रि बार बालाओं के डांस प्रोग्राम में हजारों की संख्या में लोग जुटे। बालाओं के फूहड़ नृत्य पर युवाओं ने जमकर नोट उड़ाए।
प्रशासन की बिना अनुमति गांव में आयोजन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि ग्राम प्रधान पद पर अपनी माँ की जीत के बाद उसके बेटे राहुल ने वोटरों को खुश करने के लिए डांस पार्टी का आयोजन कराया था।
कुछ लोग कह रहे हैं कि गांव में किसी का कार्यक्रम था, उसमें बार बालाओं ने ठुमके लगाए। सबसे बड़ी बात यह है कि इस आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं ली गई थी, फिर भी डांस पार्टी का कार्यक्रम हुआ।
कोरोना की रोकथाम के लिए जहां बकरा ईद पर्व पर ईदगाह में नमाज पढ़ने तक की इजाजत नहीं दी गई थी और कावड़ यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ था। ऐसे में हजारों लोग डांस पार्टी में एक साथ मौजूद रहे और फूहड़ नृत्य का आनंद लिया। गैर कानूनी रूप से डांस पार्टी संचालन के मामले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड

- ज्ञानेश कुमार जैसे लोग कुर्सी पर रहे तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता रहेगा: खड़गे

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

