नई दिल्ली: जमाअत इस्लामी हिन्द(JIH) से एक प्रतिनिधिमंडल मोहम्मद अहमद साहब के नेतृत्व में जोशीमठ (उत्तराखंड) के लिए रवाना हो गया है जिसमें मोहम्मद नैय्यर और इनामुर्रहमान शामिल हैं।
अस्ल में भूस्खलन व अन्य कारणों से जोशीमठ में बड़ी संख्या में घर नष्ट हो गए हैं, ऐसे में वहाँ के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन द्वारा सैकड़ों घरों को चिन्हित कर खाली करा दिया गया है, जिन्हें तोड़ने की तैयारी की जा रही है।
वहाँ पीड़ितों की ओर से जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में जमात ने कहा है कि वह पीड़ितों के साथ है और जमाअत इस्लामी हिन्द राहत कार्य में हर संभव मदद प्रदान करेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की वहां उपस्थित शासन एवं प्रशासन के अधिकारी मानवीय आधार पर पीड़ितों के पुनर्वास में अधिक से अधिक सहयोग करें, उनकी समस्याओं के समाधान में अधिक गंभीरता एवं सक्रियता दिखाएं।
- डॉ. माजिद अहमद तालिकोटी: कैंसर के अंधेरे में उम्मीद की किरण, भारत के उन ‘हीरो’ डॉक्टरों में शुमार

- दुबई में तुर्की के बच्चे को मिलेगा $2.8 मिलियन का जीन थेरेपी इलाज: 2 साल के इंतजार और दान अभियानों के बाद मिली सफलता

- एएमयू जेएन मेडिकल कॉलेज: अब एआई तय करेगा मरीज को कितनी देनी है बेहोशी की दवा

- भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

- सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, सैन्य अड्डे के हथियार डिपो को बनाया निशाना

