दिल्ली चुनाव 2025 : चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा को बहुमत, ‘आप’ को बड़ा नुकसान

Date:

नई दिल्ली, 8 फरवरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान भी सामने आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 43 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 70 सीटों में से भाजपा 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में भाजपा नरेला, बवाना, किराड़ी, मंगोलपुरी, रिठाला, करावल नगर, मुस्तफाबाद, सीलमपुर, शाहदरा, विश्वास नगर, घोंडा, कोंडली, कस्तूरबा नगर, शकूरबस्ती, दिल्ली कैंट, आरके पुरम, मादीपुर, राजौरी गार्डन, त्रिनगर, नजफगढ़, राजेंद्र नगर, मटियाला, छतरपुर, बिजवासन, संगम विहार, पटेल नगर, मुंडका, उत्तम नगर, गोकलपुर, पालम, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, लक्ष्मी नगर, शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) रोहिणी, सुल्तानपुर माजरा, नई दिल्ली तिलक नगर, ग्रेटर कैलाश, अंबेडकर नगर, देवली, बदरपुर, त्रिलोकपुरी, सीमापुरी, मटिया महल, चांदनी चौक, सदर बाजार, तिमारपुर, बल्लीमारान, बदरपुर सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। दिल्ली में 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। आज 699 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होगा।

इससे पहले 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।

अधिकतर एग्जिट पोल में 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी का अनुमान लगाया गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी 43 सीटों पर आगे है।

इस तरह वह अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप को सत्ता से बाहर कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस को अधिकतम 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थी। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...