दिल्ली चुनाव 2025 : प्रधानमंत्री मोदी दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Date:

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस): दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 31 जनवरी को एक-एक रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा 29 जनवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के 4 पुस्ता, करतार नगर के पास यमुना खादर क्षेत्र में आयोजित होगी। प्रधानमंत्री की दूसरी रैली 31 जनवरी को द्वारका में सेक्टर-14 के पास स्थित वेगास मॉल के निकट आयोजित की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी इन जनसभाओं के माध्यम से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन तैयार करने की पूरी कोशिश करेंगे।

दिल्ली की राजनीति में भाजपा अपनी खोई जमीन दोबारा हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और इन जनसभाओं में मोदी की मौजूदगी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को एक ही चरण में होगा। इस बार कुल 83,49,645 पुरुष; 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर वोटरों सहित 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करेंगे। नतीजों का ऐलान 8 फरवरी को होगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...