Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम, वायु गुणवत्ता आज भी बेहद खराब, दुनिया के 10 प्रदूषित शहरों में भारत के तीन शहर शामिल

Date:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार सुबह तक इस मौसम का सबसे खराब एक्यूआई दर्ज किया गया। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता आज भी गंभीर श्रेणी में है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 529 है।

मौसम के मद्देनजर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने दिल्ली के लोगों को घरों से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है और सरकारी तथा प्राइवेट कंपनियों को राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर वायु प्रदूषण के कारण वाहनों के उपयोग को 30 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया।

इसीबीच स्विट्जरलैंड के क्लाइमेट ग्रुप IQAir ने 10 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत के तीन शहरों के नाम हैं जिनमें दिल्ली, कोलकाता और मुंबई का नाम शामिल है।  

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...