दिल्ली पुलिस के ने बताया गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में 7 महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए गए।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना आज भी जारी है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में 7 महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए गए हैं।
गौरतलब है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल को पुलिस ने केस दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद एफआईआर दर्ज किए थे। एक एफ़आईआर पुलिस ने 7 लड़कियों से यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज की थी। वहीं एक और एफ़आईआर पोक्सो एक्ट में दर्ज की गई थी।
शुक्रवार को पुलिस द्वारा महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 7 महिला पहलवानों के बयान दर्ज किए गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एफआईआर में जो आरोप लगे हैं वह कथित तौर पर साल 2012 से 2022 के बीच की घटनाएं हैं। यह घटनाएं कथित तौर पर कई स्थानों और विदेशों में हुई हैं।
गौरतलब है राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पहलवान 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं बुधवार की रात पहलवान और दिल्ली पुलिस के जवानों के बीच कथित तौर पर भी हो गई थी दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए आ सकती है।
- मॉस्को प्रारूप की बैठक में अफगानिस्तान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

- Prof. Md. Imtiyaz Hassan Honoured with Careers360 Faculty Research Award for Most Outstanding Researcher

- सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

- जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने IIT मद्रास के साथ की अकादमिक साझेदारी

- Jamia Senior Secondary School Joins Hands with IIT Madras for Online Certificate Courses

- बदायूं: दुकानदार पर हमला, बचाने आई मां की कार से रौंदकर हत्या; हाईवे पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

