जनपद रामपुर की काशीराम कॉलोनी में पानी की किल्लत को लेकर कोंग्रेसियों ने प्रदर्शन किया
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर(Rampur) की काशीराम कॉलोनी में आज कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष मामून शाह खान के नेतृत्व में पानी कि किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया गया।
पेयजल की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका चेयरमैन व अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेता मामून शाह ख़ान(Mamoon Shah Khan) ने कहा कि काशीराम कॉलोनी के लोगों को नज़र अंदाज़ किया जा रहा है, उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। नगर पालिका चेयरमैन व नगर पालिका अधिकारी काशीराम कॉलोनी के गरीब निवासियों को अनदेखा कर रहे हैं। यहाँ के गरीबों को पानी नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा बिछाया गया पाइप पुराना होकर फट गया है जिसकी वजह से पानी बहुत बर्बाद हो रहा है। जितना पानी रास्ते में ही बेकार हो जाता है, उससे बहुत कम पानी लोगों के घरों में आता है। ऐसी स्थिति में लोगों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
काशीराम कालोनी के लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पेयजल समस्या का समाधान किया जाए नहीं तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
वहीं, इस संबंध में विभाग के जेई ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सप्लाई बहाल की जाएगी। इस मौके पर, युवा कांग्रेस नेता सय्यद फैसल हसन, शकील मंसूरी, नासिर मलिक, जावेद, अमान मिया, फैज़, सारिम कमर, इरफान, आदि मौजूद रहे।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

