रामपुर(रिज़वान ख़ान): आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने वाले वरिष्ठ नेताओं की बयानबाज़ी भी शुरू हो चुकी है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने हर जगह मोर्चा संभाला हुआ है। इसी क्रम में रामपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला।
रामपुर पहुंचने के बाद ब्रजेश पाठक ने रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को लेकर कहा कि वह एक तरफा चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर का नाम आज आतंक के लिए नहीं बल्कि डेवलपमेंट के लिए जाना जाता है। घनश्याम सिंह लोधी ने यहां पर इतना अधिक डेवलपमेंट कर दिया है। बलदेव सिंह औलख ने भी विकास कार्य कराया है। इसी के बल पर पार्टी प्रत्याशी यहां पर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे और फिर नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
डिप्टी सीएम यही नहीं रुके और उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जीरो सीट पर आने वाली है। उनको कैंडिडेट नहीं मिल रहे हैं रोज कैंडिडेट बदल रहे हैं, उनके पास कोई नीति एजेंडा नहीं है। जब सपा सरकार रही है गुंडे माफिया मवाली गरीब व्यवसाय किसानों को परेशान करते रहे हैं उत्तर प्रदेश की जनता ने उन्हें नकार दिया है।
- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप की पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया और प्रतिनिधि सभा में बढ़त बनाई

- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

