डीजल ₹32.63 सस्ता, पेट्रोल ₹2.97 हुआ महंगा; जानें क्या हैं आज के नए रेट

Date:

पाकिस्तान: पाकिस्तान में पेट्रोलियम विभाग ने ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, डीजल की कीमतों में भारी कटौती की गई है, जबकि पेट्रोल के दामों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, विभाग ने साफ किया है कि दरों में किया गया यह बदलाव केवल एक दिन के लिए लागू रहेगा।

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें:

  • डीजल: कीमत में ₹32.63 प्रति लीटर की भारी कटौती की गई है। इस बड़ी गिरावट के बाद डीजल का नया भाव ₹363.60 प्रति लीटर हो गया है।
  • पेट्रोल: पेट्रोल के दाम में ₹2.97 प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिससे इसकी नई कीमत ₹337.51 प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
  • बीते दिन भी बढ़े थे दाम इससे पहले कल भी पेट्रोलियम पदार्थों की दरों में संशोधन किया गया था। कल पेट्रोल की कीमत में ₹3.34 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ भाव ₹334.54 प्रति लीटर हुआ था, वहीं डीजल में ₹5.27 प्रति लीटर का इजाफा कर नई कीमत ₹395.69 प्रति लीटर तय की गई थी।
Press note

एक ही दिन के लिए किए गए इस अस्थायी बदलाव के बाद बाजार और आम जनता पर इसके प्रभाव पर नजर बनी हुई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...