उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): जनपद-संभल का मीट और हड्डी फैक्ट्रियों वाला गांव चिमयावली फिर चर्चा में है जहां मीट फैक्ट्री में काटे गए पशु के पेट से निकले कचरे से फैली गंदगी के बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया। वहीं पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के 49 लोगों को हिरासत में भी लिया है।
मामला सदर कोतवाली के गांव चिमयावली का है जहां दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर मीट फैक्ट्रियों में पशुओं के पेट से निकलने वाला कचरा निकालकर उसे बेतरतीब तरीके से ले जाकर मीलों दूर तक गंदगी फैलाने का आऱोप लगा है।
जब एक दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने गंदगी फैलाने का विरोध किया तो इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया और गाली गलौज शुरू हो गई, जिसके बाद दो समुदाय के लोग लामबंद होने लगे।
मामला बढ़ा तो सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
पुलिस शिकायतकर्ता दीपक कुमार समेत दोनों पक्ष के लोगों को पकड़ कर थाने ले आई।
एएसपी श्रीश चंद ने कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।वहीं एएसपी ने मौके पर शांति व्यवस्था होने का भी दावा किया है। बहरहाल सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

- मैनपुरी: छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, डीएम ने दिए सफलता के मंत्र

- खराब पैचवर्क पर सख्त हुए मंत्री जयवीर सिंह: जांच में गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सड़कों की गुणवत्ता का होगा तकनीकी परीक्षण

- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

