पुलिस लाइन में उत्साह के साथ मनाई गई दीपावली, एसपी रामपुर और उनकी धर्मपत्नी रहे सम्मिलित

0
Diwali was celebrated with enthusiasm in the police line, SP Rampur and his wife were present.
पुलिस लाइन में उत्साह के साथ मनाई गई दीपावली, एसपी रामपुर और उनकी धर्मपत्नी रहे सम्मिलित

रामपुर,20 अक्तूबर 2025: पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवारों, बच्चों और कर्मचारियों के साथ मिलकर दीप जलाए गए और पूरे परिसर में उत्सवी माहौल छा गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक दंपति ने पुलिस लाइन में निवासरत परिवारों तथा बच्चों को मिष्ठान्न, पटाखे और उपहार वितरित किए, जिससे सभी के चेहरों पर खुशी झलक उठी। दीपों की रोशनी और आतिशबाज़ी के बीच बच्चों ने उल्लासपूर्वक पर्व का आनंद लिया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य पुलिस कर्मीगण भी उपस्थित रहे। यह आयोजन पुलिस परिवारों के बीच सामूहिक सहभागिता, सद्भावना और एकता की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।