बरेली(गुलरेज़ ख़ान): इज्जतनगर इलाके के एक डाक्टर ने अपने कंपाउडर दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की इमाम दस्ते से पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चाकू और इमामदस्ता भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कई महिलाओं से थे संबंध, बेडरूम में ही कर दी हत्या
इंस्पेक्टर इज्जतनगर जय शंकर सिंह ने बताया कि रामेश्वरम कालोनी मूल रूप से बिथरी चैनपुर गांव के रहने वाले बालीपुर अहमदपुर के अखिलेश की शादी भुता में बसावन नगरिया गांव के महेंद्र कुमार की बेटी सीमा राठौर के साथ फरवरी 2017 में हुई थी। अखिलेश के कई महिलाओं से संबंध थे। इस वजह से वह सीमा को परेशान करता था और दहेज के लिए मारता पीटता था। उसने इज्जतनगर के सहुआ गांव के में रहने वाले अपने दोस्त कंपाउडर विजेंद्र के साथ मिलकर 30 मार्च को हत्या की साजिश रची। 29 की रात को उसने विजेंद्र को अपने घर में ही सुलाया। रात में जब सीमा घर में टहल रही थी तो दोनों ने उसको किचेन में पटख दिया और इमामदस्ते और चाकू से उसपर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। उसके 12 चोटों के निशान हैं। इसके बाद उसने बेडरूम से लेकर किचेन तक खून साफ किया। गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही सीमा के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी थी।

हादसा दिखाने की कोशिश, फरार होने से पहले दबोचा
अखिलेश खुद डाक्टर था और उसने सीमा को पागल घोषित करने के उसके मानसिक अस्पताल के पर्चे तैयार किये। इसके बाद अफवाह फैला दी कि सीमा गिर गई और हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलने के 24 घंटे में ही इज्जतनगर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया। 28 वर्षीय आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार किया गया है। उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। अखिलेश की खून से सनी शर्ट कलापुर पुलिया नहर के पास से बरामद की गई है। अखिलेश कार से भागने की फिराक में था। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल दो मोबाइल, कार एक्स एल 6 यूपी 25 डीवाई 4595, रॉड, इमामदत्ता और चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अखिलेश के कई महिलाओं से संबंध थे। उसकी व्हाटसअप चैट से इसका खुलासा हुआ है।
- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप की पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने सीनेट में बहुमत हासिल किया और प्रतिनिधि सभा में बढ़त बनाई

- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

