रामपुर-डबल मर्डर से दहला रामपुर,रंजिशन विवाद में 2 की मौत,एक घायल

Date:

रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रंजिश के बाद किसी बात को लेकर हुए विवाद में चली गोली जिसमे दोनों पक्षों के एक एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीँ एक अन्य गोलीबारी के दौरान घायल हो गया।

गलोलटुडे न्यूज़/रामपुर[सऊद खान]: उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रंजिश के बाद किसी बात को लेकर हुए विवाद में गोली चली जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीँ एक अन्य व्यक्ति गोलीबारी के दौरान घायल हो गया।
सूचना मिलने पर भरी पुलिस बल मौक़े पर पहुँच गया और घटना में घायल हुए युवक को ज़िला अस्पताल भेजा। वहीँ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Shahadat File Photo
मृतक शहादत कि फाइल फ़ोटो

पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामला दो समुदायों से सम्बंधित होने के कारण एहतियातन भारी पुलिस बल मौक़े पर तैनात किया गया है।
SP shvihari Meena on the spot
मौके पर जांच करते पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा-फोटो ग्लोबलटुडे

घटना थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर गांव की है, जहाँ प्रधान पति शहादत और दूसरे पक्ष के झाझन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद मौक़े पर दोनों पक्ष के लोग इकट्ठे हो गए और मारपीट व् फायरिंग होने लगी, जिसके चलते प्रधान पति शहादत और दूसरे पक्ष के जय सिंह यादव की गोली लगने से मौत हो गयी।
आज़म खान ने क्यों कहा कि हनुमान जी उनके रिश्तेदार थे
वहीँ घटना में सलीम नाम का एक युवक घायल हो गया। घटना की संवेदनशीलता के मद्दे नज़र पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तप्दील कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारीयों ने बताया फिलहाल हालात क़ाबू में हैं।
Heavy police deployed
भारी पुलके तैनात-फोटो ग्लोबलटुडे

रामपुर के नवाबों और उनकी बेगमों के क़िस्से
घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने ग्लोबलटुडे को बताया कि एक युवक अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। रास्ते में दूसरे युवक के साथ उसका विवाद हुआ। उसी दौरान दोनों के घर वाले आ गए और मारपीट और फायरिंग की घटना हुयी, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हुयी है, वहीँ एक व्यक्ति घायल है। मौक़े पर शांति व्यवस्था है। पुलिस द्वारा शेष विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...