जातीय जनगणना होने में नहीं है कोई बुराई: बाहुबली नेता डीपी यादव

Date:

उत्तर प्रदेश/संभल(मुज़म्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद डी पी यादव ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए अच्छे काम किए हैं और वह देश को आगे लेकर बढ़ रहे हैं। जहां उन्होंने यूपी सरकार के बजट को गरीबों एवं किसानों को सपोर्ट करने वाला बजट बताया तो वहीं जातीय जनगणना को लेकर भी खुलकर विचार रखे।

राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाहुबली नेता डी पी यादव गुरुवार को संभल स्थित भाजपा के पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचे थे जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

इस दौरान उन्होंने लखनऊ विधानसभा में समाजवादी पार्टी के जातीय जनगणना को लेकर हंगामा किए जाने के सवाल पर कहा कि जातीय जनगणना होने में कोई बुराई नहीं है, यह संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कि जातीय जनगणना होने से देश एवं प्रदेश का माहौल अच्छा होगा।

जिससे विचार बनेंगे उसके साथ लड़ेंगे चुनाव

डीपी यादव ने कहा कि हम सपा में नहीं हैं, यदुकुल पुनर्जागरण मंच के बैनर के नीचे शिवपाल के साथ हैं। वह आज भी प्रोग्राम में शिरकत करते हैं। हम 2024 का चुनाव शिवपाल के साथ भी लड़ सकते हैं और अकेले भी लड़ सकते हैं। जिस पार्टी के साथ सानिध्य और विचार बनेंगे उसके साथ चुनाव लड़ेंगे। हम फील्ड के लोग हैं, हमारी तैयारियां 2024 की पूरी है।

पीएम मोदी की तारीफ़

डीपी यादव ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक काम किए हैं, उत्तर प्रदेश में भी अच्छा बजट आया है। गरीब एवं किसानों का ख्याल रखा गया है। देश के मान सम्मान के लिए नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और आगे बढ़े हमारी शुभकामनाएं है। उत्तर प्रदेशकी योगी आदित्यनाथ सरकार का बजट अच्छा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...