रामपुर, 13 अक्टूबर 2023: आज आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ज़िला अध्यक्ष डॉ नाज़ ने भारत के राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिहाई की माँग की।
डॉ नाज़ ने पत्र में लिखा है कि सजंय सिंह एक ईमानदार नेता हैं और हिंदुस्तान के कमज़ोर लोगों की आवाज़ सदन में उठाते हैं, साथ ही मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ भी खुलकर बोलते हैं। इसलिए संजय सिंह को झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है।

डॉ नाज़ ने कहा कि मैं देश की नागरिक होने के नाते अपने खून से पत्र लिखकर संजय सिंह की रिहाई की माँग करती हूँ।
बतादें कि इससे पहले फ़ैसल लाला ने सांसद संजय सिंह की रिहाई के लिए अपने खून से राष्ट्रपति को पत्र लिखा था।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

