Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
जनपद सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र में दबंगो ने घर में घुसकर ई रिक्शा चालक की बेटी के साथ गैंग रेप किया है।
पीड़िता ने न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपियों ने दो दिन घर में घुसकर पीड़िता के साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के साथ गैंगरेप के आरोप में 5 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने उसको निर्दोष बताते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
दरअसल नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी युवती 19 अप्रैल की शाम को अपने घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच 5 लोग घर में घुस आए और उन दबंगों ने युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में 156 (3) सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद बीते गुरुवार को पांचों लोग युवती के घर में घुसकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
इसी बीच पीड़िता ने न्यायालय में दर्ज मुकदमा वापस लेने से इनकार किया तो आरोपियों ने पीड़िता और उसके पिता के साथ जमकर मारपीट की।
इसके बाद पीड़िता और पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी आरिफ को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस गैंगरेप के आरोपी आरिफ को गिरफ्तार करके मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिलाअस्पताल पहुंची तो इसी बीच आरोपी के परिजन भी जिला अस्पताल में पहुंच गए। यहां परिजनों ने आरोपी आरिफ को निर्दोष बताते हुए अस्पताल में हंगामा किया।
इसी बीच परिवार की कई महिलाएं अस्पताल में रोते हुए गिर भी पड़ीं। महिलाओं के हंगामे के होने की जानकारी मिलने पर नखासा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को शांत कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आरिफ का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी को ले जाकर कोर्ट में पेश किया है।
सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें एक आरोपी आरिफ को गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया है जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

