भूकंप का केंद्र तुर्की के दक्षिण में गाजी इंटेप प्रांत के नारदागी इलाके में था, जबकि भूकंप की गहराई 17.9 किमी थी।
तुर्की और सीरिया में तेज भूकंप के तेज़ झटके महसूस किये गए। बताया जा रहा है कि 7.9 तीव्रता के भूकंप ने कई इमारतों को तहस-नहस कर दिया, जिसमें 300 से अधिक लोग मारे गए।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.9 थी।
भूकंप का केंद्र तुर्की के दक्षिण में गाजी-अंटुप प्रांत के नारदागी इलाके में था, जबकि भूकंप की गहराई 17.9 किमी थी।
तुर्की मीडिया के मुताबिक, भूकंप के सबसे तेज झटके एक मिनट तक महसूस किए गए, झटके से लोग सड़कों पर निकल आए।
भूकंप के झटके साइप्रस, ग्रीस, सीरिया, जॉर्डन, लेबनान और फिलिस्तीन में भी महसूस किए गए।
फ्रांसीसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, तुर्की में आए भूकंप से 76 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं और दर्जनों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
एएफपी के मुताबिक, भूकंप से सीरिया में भी भारी तबाही हुई है, जहां इमारतों के गिरने से 230 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 600 लोग घायल हो गए हैं।
सीरियाई अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके सीरिया के हामा, अलेप्पो और लताकिया प्रांतों में महसूस किए गए और हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

