रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 आंकी गई और भूकंप का केंद्र हिंदू कुश की पहाड़ियों में बताया जा रहा है।
दिल्ली-NCR में मंगलवार रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात 10:15 बजे काफी देर तक ये झटके महसूस किए गए। । भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.6 आंकी गई। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश की पहाड़ियों में बताया जा रहा है।
हिन्दुस्तान में भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, रामपुर, जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर महसूस किए गएउत्तरकाशी और चमोली सहित उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उधर पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में भी भूकंप के और भी ज़्यादा झटके महसूस किये गए।
स्वात में तो बड़े पैमाने पर भूकंप के कारण लगभग 120 लोग घायल हो गए जिन्हें बाद में सैदु शरीफ अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
जिला प्रशासन ने सैदु शरीफ अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी है।
खबरों के मुताबिक़ इस्लामाबाद समेत पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान, पेशावर, कोहाट, स्वाबी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

