रामपुर(रिज़वान ख़ान): हर साल की तरह इस बार भी सभी धर्मों की एकता को लेकर वर्क(W.O.R.K) संस्था की ओर से रविवार को रंगोली मंडप में संस्था के अध्यक्ष अब्दुल्ला तारीक़ के नेतृत्व में एक ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सभी धर्मों के विद्वान और गणमान्य लोगों के साथ ही कुछ वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हुए।
देश की गंगा जमुना तहजीब और भाईचारे को बरकरार रखने के लिए कार्यक्रम में मौजूद विद्वानों ने अपने विचार रखे। उसके बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सेंवइयाँ खायीं।
इस मौके पर वर्क के पदाधिकारी और सदस्यो के अलावा शहर के मशहूर शायर अज़हर इनायती, फ़ैसल ख़ान लाला, मॉमून शाह, नावेद क़ैसर, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र यादव, तमकीन फ़ैयाज़ ख़ान(एनडीटीवी) और जमशेद इक़बाल(आजतक) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष जनाब अब्दुल्लाह तारीक़ ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

