Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के सम्भल(Sambhal) जिले में पुलिस की बदमाशों के गैंग से दो अलग-अलग थाना इलाकों में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से 25 -25 हजार के पांच इनामी बदमाश घायल हुए हैं। घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल बताया जा रहा है। सभी घायल बदमाशों और घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश चंदौसी थाना इलाके में कुछ दिन पहले व्यापारी से हुई 5 लाख की लूट के मामले में शामिल बताए जा रहे हैं।
4 घंटे चला बदमाशों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन
सम्भल जनपद के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया,”बीते शनिवार को पुलिस ने मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना इलाके में व्यापारी से लूट की कोशिश के आरोप में एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाश के अन्य साथी बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। गिरफ्तार बदमाश की सूचना पर सम्भल जिले में भी पुलिस फरार बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। आज असमोली थाना इलाके में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार और बाइक पर सवार लोगों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो कार में सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे।
पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों की घेराबंदी कर बदमाशों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की फायरिंग में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए जबकि अन्य बदमाश कार से फरार होने में कामयाब हो गए। मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी थाना इलाको में नाकाबंदी कर दी गई चंदौसी थाना इलाके में नाकाबंदी के दौरान चंदौसी थाने की पुलिस में मुठभेड़ में फरार बदमाशों की घेराबंदी कर ली बदमाशों ने जब खुद को पुलिस से घिरा देखा तो बदमाशों ने भी पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक सिपाही अभिषेक घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से तीन बदमाश घायल
पुलिस की फायरिंग से तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। असमोली थाना इलाके और चंदौसी थाना इलाके में गिरफ्तार बदमाशों से जब पूछताछ की गई तो सभी बदमाश कुछ दिन पहले चंदौसी थाना इलाके में व्यापारी से दिनदहाड़े हुई 5 लाख की लूट के मामले में वांछित गिरोह के 25-25हजार के इनामी शातिर बदमाश निकले। फिलहाल मुठभेड़ में घायल बदमाशो और घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

