Globaltoday.in | राहेला अब्बास | सम्भल
फेसबुक से शुरू हुई फैज़ान और विवेक की दोस्ती समाज को सद्भावना का सबक दे रही है। देश में अराजक तत्वों के मुंह पर गहरा तमाचा लगा है।
रविवार को सम्भल में नगर सुधार कमेटी की ओर से तरीन केम्पस बहजोई रोड पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विवेक कुमार चौबे और फैज़ान को राष्ट्रीय सद्भावना गौरव सम्मान से नवाज़ा।
विवेक कुमार चौबे एक रेसलर हैं और वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं।
विवेक की दोस्ती कोरोना काल मे फेसबुक के ज़रिए सम्भल से हसनपुर मुंजपता निवासी फ़ैजान से हो गई।
बिहार के रहने वाले विवेक को ओलम्पिक की तैयारी करनी थी लेकिन उनका एक्सीडेंट हो गया तब उनके साथ मदद के लिए उनका फेसबुक के ज़रिये बना दोस्त फैज़ान आगे आया और विवेक को अपने साथ अपने गाँव सम्भल ले गया।
गाँव गोनियार जिला गोपालगंज बिहार राज्य के रहने वाले रेसलर विवेक कुमार चौबे अब तक राज्य स्तर से लेकर राष्ट स्तर तक कई बार मेडल जीत चुके हैं।
विवेक को अपने घर लेकर फैज़ान ने ओलम्पिक के लिए तैयारी शूरु कराई।
दोनों के मज़हब अलग होने पर भी दोनों ने एक दूसरे साथ दोस्ती का ऐसा बंधन बांधा की एक ने ओलम्पिक की तैयारी कराई तो दूसरे ने तैयारी की।
एक दूसरे के साथ यह जोड़ी समाज को भाईचारे का पैगाम देकर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर रही है।
मुशीर खां तरीन ने कहा कि अराजक तत्व जिस तरह हिन्दू और मुसलमान के रिश्ते में ज़हर घोलने का काम करते हैं उनके लिए यह एक सबक है और नसीहत भी।
इस मौके पर विवेक और फैज़ान को सम्मानित करने वालों में मो अज़्ज़म खा, डॉ नाज़िम, , वाजिद खां, नवाब साद आदिल, मास्टर सफदर अली, कमांडर अली आदि शामिल रहे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
