उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सभी बेसिक शिक्षक अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्रों को सत्यापित करने के लिए एक नोटेरी शपथ पत्र सरकारी नौटेरी द्वारा प्रमाणित करा कर दे रहे हैं। इस प्रक्रिया को लेकर रामपुर में नोटरी शपथ पत्र में बड़े स्तर पर फर्जी तरीके से शपथ पत्र बनाए जा रहे हैं जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
रामपुर कलेक्ट्रेट में ज्योति कपूर होटल के मालिक पर सरकारी नौटरी का दुरुपयोग करने का आरोप लग रहा है। उनपर आरोप है कि वह अपने होटल में बिना टिकट लगे नोटरी शपथ पत्र बनाने का काम कर रहे हैं जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है जबकि ज्योति कपूर के पास होटल का लाइसेंस है और नोटरी का कोई लाइसेंस नहीं है और ना ही वह अधिवक्ता हैं। उन्होंने किसी अधिवक्ता का लाइसेंस पर नोटेरी के फर्जी हस्ताक्षर कर उसपर मोहर भी लगा रहे हैं।
इस मामले के शिकायतकर्ता कुंवर पाल सिंह जो खुद एक अधिवक्ता हैं ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है और बेसिक शिक्षा विभाग में लगाए गए नोटेरी शपथ पत्रों की की जांच निष्पक्ष कराने के लिए मांग की है। वहीँ मामला बेसिक शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आने पर तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

