उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप पहुंचे जहां पर रास्ते में चौधरी सराय पहुंचकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
भारतीय किसान भानु के प्रताप ने राकेश टिकैत को खुली चुनौती देते हुए कहा कि इसके अवैध धंधे हैं, राकेश टिकैत किसानों का नेता नहीं किसानों को लूटने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मांग की है कि वह किसान नेता हैं उनकी जांच की जाए और उनका चिट्ठा समाज के सामने लाएं, राकेश टिकैत के साथ जितने भी लोग हैं वह सब बेईमान हैं, शराब माफिया हैं, खनन माफिया हैं, गुंडे हैं। राकेश टिकैत उत्तर प्रदेश में अवैध संपत्ति बना रहा है और जो भी है सब नंबर दो का है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में भी जाएगा वह पार्टी हारेगी इस बार सपा लोकदल के साथ था हारी, हम योगी और मोदी के साथ थे जीते। राकेश टिकैत को आतंकवादी की मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से हैदराबाद में जाकर जारत पर गया का पर जब कुत्ते की मौत आती है तो कहीं नहीं छुपता है ने कहा कि भानु सिर्फ आम पब्लिक आम जनता किसान का है और रहेगा।
मदरसों के सवाल पर प्रताप भानु ने कहा कि मैं सब धर्मों को एक समान मानता हूं, सबको जीने का हक है, इसमें कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो फिर यहां महाभारत होगी और मैं महाभारत का अर्जुन बन जाऊंगा।
उत्तर प्रदेश में गायों की दुर्दशा को देखते हुए सवाल करते हुए भानु प्रताप ने कहा कि अगर सरकार गोबर खरीदने लगे ₹25 किलो तो कोई भी युवा खाली नहीं रहेगा और गायों को भी देखभाल होगी।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

