Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
किसानों को समर्थन देने के लिए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद किसानों को लेकर ट्रैक्टर से रैली की शक्ल में दिल्ली के लिए रवाना हुए।
इस ट्रक्टर रैली में काफी तादाद में किसान शामिल थे और यह लोग दिल्ली में 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस का सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
किसान नेता हसीब अहमद ने कहा,” जब तक बिल वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं।” उन्होंने कहा सरकार के पास गोलियां कम पड़ जाएंगी लेकिन हम किसानों के सीने कम नहीं पड़ेंगे।
जनपद रामपुर में आज भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पर किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए जमा हुए और सभी लोग अपने अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान पुलिस के सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। बरहाल पुलिस ने किसी को रोका तो नहीं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यह इंतजाम किए गए थे। वहीं सभी लोग जमा हुए और रैली की शक्ल में दिल्ली के लिए रवाना हुए।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली जा रहे हैं गणतंत्र दिवस मनाने के लिए, किसान गणतंत्र दिवस दिल्ली में मनाएगा। 26 जनवरी के मौके पर रामपुर से 10,000 किसान पहुंचने की उम्मीद है। किसानों को, किसानों के बच्चों को गर्व महसूस हो रहा है कि पहली बार दिल्ली में जाकर गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
एक हाथ में हमारे तिरंगा होगा और एक हाथ में संगठन का झंडा होगा
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो हमें कहा है आतंकवादी हैं, खालिस्तानी हैं, पाकिस्तानी हैं तो इस बात का हम सबूत देंगे। एक हाथ में हमारे तिरंगा होगा और एक हाथ में संगठन का झंडा होगा। रुकेंगे तो इस बात का सबूत होगा कि देश का गद्दार कौन है और देश का वफादार कौन है।
हसीब अहमद ने आगे कहा कि 80 किसानों की शहादत पर देश का प्रधानमंत्री मौन रखा हुआ है। जिस किसान ने तुम्हें 330 सीटें जिता कर भेजा था वे किसान 2024 में जीरो जीरो भी कर सकता है तीन ज़ीरो लगा देगा।
जब तक बिल वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं
हसीब अहमद ने कहा मान जाओ मोदी जी जब तक बिल वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं, चाहे एक लाख किसान मर जाएं। तुम्हारे पास इतनी गोलियां नहीं है जितने किसानों के सीने हैं। चलाइए गोली जा रहा है लाल किले पर तिरंगा लहराने के लिए।
- जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

