उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाराबंकी पहुंचने से पहले ही इलाके के किसानों ने हजारों की संख्या में गाय, बैल और सांडों को आयोजन स्थल में छोड़ दिया।
इतनी बड़ी संख्या में सीएम की जनसभा से पहले कार्यक्रम स्थल के जानवर जमा हो जाने से प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसानों का कहना है कि आख़िर मुख्यमंत्री को भी तो एहसास होना चाहिए कि गायों और बैलों के आवारा घूमने से हमें कितनी परेशानी है।
आपको बता दें कि इस समय राज्य में आवारा जानवर एक बड़ी समस्या हैं। सूबे में विधानसभा चुनाव के बीच, आवारा जानवरों का मुद्दा छाया हुआ है।
हर रोज़ सड़कों पर जगह-जगह आवारा पशुओं का झुंड देखा जा सकता है। इन जानवरों को लेकर किसान सबसे ज्यादा चिंतित हैं क्यूंकि ये आवारा पशु लगातार बड़े पैमाने पर किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
ग़ौरतलब है कि सड़कों पर आवारा जानवरों का झुंड देखने को मिलता है। इन आवारा पशुओं के कारण सबसे ज्यादा किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये पशु फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

