रामपुर(रिज़वान खान): फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में रामपुर के एमपी एमएलए विशेष अदालत मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बरी कर दिया।
जयाप्रदा के विरुद्ध 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोतवाली स्वार में एक एफआईआर दर्ज हुई थी। जयाप्रदा पर आरोप था कि 2009-10 में बनी सड़क का इन्होंने 2019 में अचार संहिता लागू होने के बाद उद्घाटन किया और बिना परमिशन के रोड शो भी निकाला था।
इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही थी। आज बुधवार को कोर्ट ने जयाप्रदा को बरी कर दिया।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

