लखनऊ, 9 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘डकैत’ बताने वाले विवादित पोस्ट के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आईपी सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज हो गई है। शिकायतकर्ता धर्म सिंह ने आईपी सिंह पर सरकार की छवि खराब करने, सौहार्द बिगाड़ने और भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने IT एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक AI-जनरेटेड वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सीएम योगी को ‘रहमान डकैत’ के रूप में डांस करते दिखाया गया, साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कैप्शन लिखा- “9 वर्षों में पीडीए वर्ग का आरक्षण निगल जाने वाला डकैत।”
शिकायतकर्ता धर्म सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, “यह निराधार तथ्य और एडिटेड फोटो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वायरल की गई है। यह कृत्य सरकार की छवि धूमिल करने, विभिन्न जातियों में द्वेष फैलाने, सौहार्द बिगाड़ने और शांति भंग करने के उद्देश्य से किया गया। इससे उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और अशांति-घृणा की आशंका है।” उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
यह विवाद ऐसे समय में उभरा जब हाल ही लखनऊ में अखिलेश यादव को ‘रहमान डकैत’ बताते पोस्टर लगाए गए, जिसमें योगी को ‘धुरंधर’ कहा गया। इससे नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़ दिए थे।
यह मामला सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयानबाजी और AI कंटेंट के दुरुपयोग को लेकर नई बहस छेड़ सकता है।
- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

- मौलाना जर्जिस अंसारी के फिलिस्तीन वाले बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तीखी प्रतिक्रिया

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

