उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान खान): मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला थाना कुंडा का है जहां समाजसेवी और एडवोकेट शीला खान के घर में बने बुटीक पर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई और आग ने एसा विकराल रूप ले लिया कि देखते ही देखते लाखों रुपये का माल राख हो गया।
दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं लेकिन आग इतनी भयानक थी कि आग बुझाने आए दमकल कर्मचारियों के पसीने छूट गए। आस पास के पड़ोसी भी आग बुझाने में दमकल कर्मचारियों के साथ जूट गए। इसके बावजूद आग पर काबू पाते पाते तीन से चार घंटे का समय लग गया।
एडवोकेट समाजसेवी शैला खान ने बताया कि मैं अभी अजमेर से एक्सिबिशन करके आयी हूं और लगभग मेरे बुटीक में 500 कारीगर काम करते हैं और एक-एक पीस लाखों में जाकर बैठता है। क्योंकि इसमें दरदोसी, बका और कसब जैसे काशकारी काम होते हैं और मैं आकलन भी नहीं लगा सकती कि मेरा कितने लाख का नुकसान हुआ है।
- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar
- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues
- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”
- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई
- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
