फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

Date:

मैनपुरी(सिराज हुसैन): दीपावली के मद्देनजर फ़ायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर आतिशबाजी व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का ध्यान दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों की ओर दिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी आतिशबाजी व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आतिशबाजी व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार प्रदेश के समस्त आतिशबाजी व्यापारियों के साथ है।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष हेमन्त चाँदना, महासचिव महेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, संगठन मंत्री अखिलेश गुप्ता, अनुभव अग्रवाल तथा कार्यालय एवं मीडिया प्रभारी राकेश कटारिया उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related