ईरान के सुप्रीम कोर्ट में गोलीबारी, दो जजों की मौत

Date:

तेहरान, 18 जनवरी: ईरान की राजधानी तेहरान में सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग में एक हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम दो जज मारे गए।

ईरानी मीडिया के मुताबिक गोलीबारी में एक शख्स घायल भी हो गया।

न्यायपालिका की ओर से जारी एक बयान में जजों की पहचान सुप्रीम कोर्ट की शाखा 39 के प्रमुख अली रजिनी और शाखा 53 के प्रमुख मोहम्मद मोकिसेह के रूप में की गई।

ईरान के सरकारी प्रेस टीवी के मुताबिक न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने कहा, “शनिवार दोपहर से पहले एक व्यक्ति ने बंदूक लेकर दो वरिष्ठ न्यायाधीशों के कमरे में प्रवेश किया और उन्हें शहीद कर दिया।” उन्होंने कहा कि हमले में जजों का एक बॉडीगार्ड घायल हो गया।

प्रवक्ता ने कहा, “बंदूकधारी ने भागते समय तुरंत आत्महत्या कर ली और हम फिलहाल उसके इरादों के बारे में बात नहीं कर सकते।”

दोनों जज राष्ट्रीय सुरक्षा, जासूसी और आतंकवाद से जुड़े मामलों को देखते थे।

जहांगीर ने कहा, “रजिनी और मोकिसेह के हमेशा अपने शानदार रिकॉर्ड के कारण दुश्मनों के निशाने पर रहे।” उन्होंने कहा, “पिछले एक साल में, न्यायपालिका ने जासूसों और पाखंडी समूहों की पहचान करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं, और इससे दुश्मनों में गुस्सा और आक्रोश पैदा हुआ है।”

न्यायपालिका के प्रवक्ता ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हम आतंकवादी कृत्य में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए फॉलो-अप एक्शन के नतीजे जल्दी ही प्रकाशित करेंगे।”

प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमलावर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष किसी भी मामले में शामिल नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक 71 वर्षीय रजिनी ने ईरान की न्यायपालिका में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और इससे पहले 1998 में हमलावरों ने उनके वाहन पर एक मैगनेटिक बम लगाकर उनकी हत्या की कोशिश की थी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...