न्यू जर्सी में हत्या के आरोप में भारतीय मूल के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Date:

न्यूयॉर्क, 6 जनवरी: अमेरिका के न्यू जर्सी के एक जंगल में एक भारतीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में पांच भारतीय मूल के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।

ओशन काउंटी के अभियोजक ब्रैडली बिलहिमर और न्यू जर्सी पुलिस के कर्नल पैट्रिक कैलाहन ने शनिवार को बताया कि इनमें से आखिरी आरोपी संदीप कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

कुलदीप कुमार का शव 14 दिसंबर को न्यू जर्सी के ग्रीनवुड वन्यजीव प्रबंधन क्षेत्र में पाया गया था, जिसके शरीर पर गोली के निशान थे।हालांकि, उनके परिवार ने 26 अक्टूबर को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उनका शव करीब दो महीने बाद मिला।

अभियोजक कार्यालय ने बताया कि हत्या 22 अक्टूबर के आसपास की थी और शव पूरी तरह सड़ चुका था। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने उनकी पहचान में मदद की।

अभियोजक कार्यालय के अनुसार, कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की गई जांच ने पांच आरोपियों को इस हत्या से जोड़ा। इन आरोपियों में चार लोग इंडियाना राज्य के ग्रीनवुड से हैं। सौरव कुमार (23), गौरव सिंह (27), निर्मल सिंह (30), और गुरदीप सिंह (22) और एक आरोपी संदीप कुमार (34) न्यूयॉर्क के ओजोन पार्क से है।

अमेरिकी कानून के अनुसार, जब किसी आरोपी को दूसरे राज्य में गिरफ्तार किया जाता है, तो अभियोजकों को अदालत में प्रत्यर्पण प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, इसमें गिरफ्तार व्यक्ति प्रत्यर्पण का विरोध कर सकता है।

स्रोत-आईएएनएस

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...