रामपुर: मंगलवार को अंशु खन्ना और वरुण खन्ना का नूर महल पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवेद मियां ने स्वागत किया। अंशु खन्ना ने इमामबाड़ा खासबाग समेत कई धरोहरें देखीं और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के रामपुर चैप्टर चेयरमैन श्रीश गुप्ता से मुलाकात की। दोनों के बीच रामपुर की कला और संस्कृति को लेकर चर्चा हुई।
रॉयल फेबल्स की संस्थापक अंशु खन्ना ने कहा कि रामपुर की समृद्ध संस्कृति, साहित्य, संगीत, दस्तरख्वान और कला बेमिसाल है। अंतिम शासक के पौत्र नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां द्वारा विरासत को बरकरार रखना काबिले तारीफ है।
पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि रॉयल फेबल्स की संस्थापक अंशु खन्ना को राष्ट्रपति अंशू खन्ना को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। वो भारतीय राजघरानों की विरासत और परम्परा को पुर्नजीवित और संरक्षित करने का कार्य कर रही हैं। अंशु खन्ना निफ्ट दिल्ली में विजिटिंग फैकल्टी भी हैं।
उन्होंने बताया कि देश –विदेश में रॉयल फेबल्स ने कई सफल शो किए हैं। रॉयल फेबल्स द्वारा रामपुर रियासत के शाही दास्तरख्वान, जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी द्वारा विकसित पैलेस एटलियर संग्रह, जम्मू और कश्मीर की राजकुमारी ज्योत्सना सिंह द्वारा बनाई गई मीनाकारी कला, किशनगढ़ की राजकुमारी वैष्णवी कुमारी द्वारा बनाई गई लघु कला, बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ द्वारा महाराजा फतेह सिंह संग्रहालय में विकसित राजा रवि वर्मा लिथोग्राफ तथा पन्ना की राजकुमारी कृष्णा कुमारी द्वारा बनाई गई वन्य जीवन चित्रकला आदि को देश और दुनिया के लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

