रामपुर: गैंगस्टर अपराधी की लाखों की संपत्ति ज़ब्त

Date:

  • रामपुर में आज जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही
  • लाखो की संपत्ति को जब्त किया
  • अपराध के जरिए अर्जित की थी संपत्ति
  • जिला प्रशासन ने अपना बोर्ड लगाया

रामपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के सेजनी नानकार निवासी नब्बू उर्फ नायाब के मकान पर आज जिला प्रशासन पूरे पुलिस बल के साथ पहुंचा और उसकी सम्पत्ति ज़ब्त करली।

बताया जा रहा है कि नब्बू एक गैंगस्टर का अपराधी है, उसी को लेकर जिला प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है। सेजनी नानकार स्थिति नब्बू के दो मंजिला आवास को जिला प्रशासन ने जब्त कर  सील कर दिया। उसके बाद जिला प्रशासन की टीम काशीपुर आंगा पहुंची जहां पर लगभग दो से ढाई बीघा जमीन नब्बू की थी, उस जमीन पर भी जिला प्रशासन ने अपना बोर्ड लगा दिया।

इस मामले पर सीओ धर्म सिंह मार्शल ने बताया,”थाना अजीम नगर पर दर्ज अपराध संख्या 165/ 2020 गैंगस्टर एक्ट के तहत नब्बू पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उसी में जांच के दौरान यह पाया गया कि इस के द्वारा अवैध रूप से इस संपत्ति को अर्जित किया गया है। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जिला अधिकारी के आदेश से धारा 14(1) के तहत कुर्क किया जा रहा है। यह टोटल संपत्ति 42 लाख 25 हज़ार 800 की संपत्ति आंकी गई है इस पर  22 मुकदमे दर्ज है इसी के आधार पर यह गैंगस्टर बना है और गैंगस्टर के तहत ही इस पर यह कार्रवाई की गई है इस मकान के अलावा इसका एक खाली प्लॉट है उसको भी जब्त किया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...