गाजा ‘बिकाऊ’ नहीं है: हमास का डोनाल्ड ट्रंप को जवाब

Date:

ट्रंप की हमास को चेतावनी- शनिवार तक शेष सभी बंधकों को छोड़ दो, वरना सब बर्बाद हो जाएगा

गाजा, 10 फरवरी: हमास ने सोमवार को कहा कि गाजा ऐसी संपत्ति नहीं जिसे खरीदा या बेचा जा सके, यह कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र का अभिन्न अंग है। फिलिस्तीनी ग्रुप का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के जवाब में आया जिसमें उन्होंने कहा था कि गाजा को खरीद रहा है और उसका स्वामित्व लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य इज़्जत अल-रिश्क ने एक बयान में ट्रंप की टिप्पणी की निंदा की।

बयान में कहा गया, “हमारे फिलिस्तीनी लोग सभी विस्थापन और निर्वासन योजनाओं को नाकाम कर देंगे।” इसमें आगे कहा गया, “गाजा अपने लोगों का है।”

ट्रंप ने रविवार को कहा था कि वह ‘गाजा को खरीदने और उसका स्वामित्व रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ उन्होंने कहाकि संयुक्त राज्य अमेरिका मध्य पूर्व के अन्य देशों को युद्धग्रस्त पट्टी का पुनर्निर्माण करने दे सकता है।

पिछले हफ्ते से ट्रंप लगातार गाजा को खाली कर उस पर कब्जे की बातें कर रहे हैं। उनके ‘गाजा प्लान’ की दुनिया भर में निंदा हो रही है। लेकिन लगता है कि उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा।

इस देश में जमीन की कमी नहीं, बन सकता है एक फिलिस्तीनी राज्य: नेतन्याहू
हमास को अब सभी बंधकों को रिहा करना होगा: अमेरिकी विदेश मंत्री
ट्रंप ने दोहराया गाजा प्लान, कहा- लड़ाई के अंत में इज़रायल अमेरिका को सौंप देगा क्षेत्र
सऊदी अरब में फ़िलिस्तीनी राज्य की स्थापना पर नेतन्याहू के बयान पर सऊदी अरब ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

4 जनवरी को वाशिंगटन में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना ‘गाजा प्लान’ पेश किया।

ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका युद्ध से तबाह गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा और फिलिस्तीनियों को कहीं और बसाए जाने के बाद इसे आर्थिक रूप से विकसित करेगा। उन्होंने गाजा का विकास करने का प्रस्ताव रखते वक्त यह स्पष्ट कहा था कि फिलिस्तीनियों का विस्थापन स्थायी होगा। हालांकि बाद में व्हाइट हाउस में इस पर सफाई दी थी कि गाजा से कोई भी विस्थापन अस्थायी होगा।

ट्रंप ने गुरुवार को ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर अपना विचार दोहराया। उन्होंने लिखा, “लड़ाई के अंत में इजरायल गाजा पट्टी को संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया देगा।” उन्होंने यह भी दावा किया कि इस क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए ज़मीन पर किसी अमेरिकी सैनिक की ज़रूरत नहीं होगी।

6 जनवरी को नेतन्याहू ने इजरायल के चैनल 14 के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “सऊदी अरब में एक फिलिस्तीनी राज्य स्थापित किया जा सकता है। वहां उनके पास बहुत सारी जमीन है।”

ट्रंप और नेतन्याहू दोनों की टिप्पणियों ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विरोध बढ़ा दिया है। कई देशों ने फिलिस्तीनियों को उनकी मातृभूमि से निकालने और दो-राज्य के समाधान के लिए उनके समर्थन को नकारा है।

ट्रंप की हमास को चेतावनी

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अगर हमास (Hamas) ने शनिवार रात 12 बजे तक शेष बंधकों को रिहा नहीं किया तो ‘सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।’

बता दें, इन दिनों इजरायल और हमास के बीच सीजफायर चल रहा है। इस दौरान हमास इजरायल के बंधकों को रिहा कर रहा है। ट्रंप की यह चेतावनी उस समय आई है जब हमास ने इजरायल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है और वह बंधकों की रिहाई को रोक सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने साफ लफ्जों में कहा है कि गाजा में बंधक बनाए गए सभी 73 लोगों को हर हाल में शनिवार तक रिहा कर दिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमास के खात्मे का प्रस्ताव रखा जाएगा। बता दें, ट्रंप ने ओवल ऑफिस में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में हमास द्वारा अपने वादे पूरे न करने पर बदले की कार्रवाई के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि हमास को पता चल जाएगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं। 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा बंधक बनाए गए 251 लोगों में से 73 अभी भी उनके कब्जे में हैं। इजरायल ने उनमें से 34 को मृत घोषित कर दिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...