Globaltoday.in| रामपुर | रईस अहमद
मिशन शक्ति अभियान के तहत आज छात्राओं को जनपद रामपुर (Rampur) के सभी थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई। छात्राओं को थानाध्यक्ष और सब इंस्पेक्टर के रूप में काम करने को मिला।
आप को बता दें मिशन शक्ति अभियान के तहत कल जनपद रामपुर में 65 अधिकारियों की कुर्सी पर 2 घंटे के लिए छात्राओं का राज था। उन्होंने 2 घंटे जिले की कमान संभाली थी।
आज उसी क्रम में जनपद रामपुर के सभी थानों में कई युवतियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एक थानाध्यक्ष और दूसरी को सब इंस्पेक्टर के रूप में ज़िम्मेदारी मिली थी।
इन लड़कियों ने अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए सड़क पर उतरीं और इन्होंने पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के साथ थाने के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

यातायात नियम तोड़ने वालों के कटे चालान
छात्राओं ने नियमों का उलंघन करने वाले कई लोगों के चालान काटे। 2 घंटे के लिए थाने की जिम्मेदारी छात्राओं के पास थी।
छात्रायें इस से गदगद नजर आयीं और उन्होंने कहा यह हमारी जिंदगी के वह लम्हे हैं जो हम जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।
फौजियों के वाहन का काटा चालान
छात्राओं ने फौजियों के एक वाहन का भी चालान किया जिसमें कई लोग सवार थे और ये लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। इस लिए उनका भी चालान किया गया।
वही ऐसे ही एक थानाध्यक्ष छात्रा प्रतिभा काला जिसने सड़क पर उतर कर वाहन चेकिंग की और कई लोगों के चालान भी काटे। हमने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कितनी मुश्किल ड्यूटी है। कितना टफ काम है इतनी धूप में काम करना और लोगों की बातें भी सुनना बहुत टफ जॉब है।
उत्तर प्रदेश में इन दिनों मिशन शक्ति अभियान की धूम मची है। हर जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर जिला प्रशासन और शासन फिकर मंद है। इसी को लेकर मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश में की गई।
आज रामपुर में युवतियों को जनपद के सभी थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवतियों ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। और पुलिस के काम करने का तरीका भी देखा और समझा भी।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
