अमृतसर: स्वर्ण मंदिर एक युवक की पीट पीटकर हत्या, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

Date:

अमृतसर में सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर(Golden Temple) में एक युवक अंदर घुस गया जहां पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब रखा है। उसने तलवार से उसे अपवित्र करने की कोशिश की लेकिन संगत के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर वहां लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाय गया जहाँ उसकी मौत हो गई।

हालत खराब न हो जाएं इसको लेकर पुलिस ने स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए है। हालांकि, मृतक युवक की पहचान नहीं की जा सकी है, कथित तौर पर उसकी उम्र 20 साल के आसपास और हिंदी भाषी राज्य का बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद स्वर्ण मंदिर में माहौल गरमा गया है और सीएम चन्नी (Channi) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

स्वर्ण मंदिर(Gloden Temple) की इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने भी ट्वीट किया है। केजरीवाल ने अपन ट्वीट में लिखा है,”आज श्री दरबार साहिब में हुई बेअदबी की घटना बेहद दुखदायी है। सब लोग सदमे में हैं। ये बहुत बड़ी साज़िश हो सकती है। दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा मिले।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...