अमृतसर में सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल स्वर्ण मंदिर(Golden Temple) में एक युवक अंदर घुस गया जहां पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब रखा है। उसने तलवार से उसे अपवित्र करने की कोशिश की लेकिन संगत के लोगों ने उसे पकड़ लिया।
गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर वहां लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल ले जाय गया जहाँ उसकी मौत हो गई।
हालत खराब न हो जाएं इसको लेकर पुलिस ने स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए है। हालांकि, मृतक युवक की पहचान नहीं की जा सकी है, कथित तौर पर उसकी उम्र 20 साल के आसपास और हिंदी भाषी राज्य का बताया जा रहा है।
इस घटना के बाद स्वर्ण मंदिर में माहौल गरमा गया है और सीएम चन्नी (Channi) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
स्वर्ण मंदिर(Gloden Temple) की इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने भी ट्वीट किया है। केजरीवाल ने अपन ट्वीट में लिखा है,”आज श्री दरबार साहिब में हुई बेअदबी की घटना बेहद दुखदायी है। सब लोग सदमे में हैं। ये बहुत बड़ी साज़िश हो सकती है। दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा मिले।”
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

