संभल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, परिवहन विभाग ने 70 एंबुलेंस में से 35 एंबुलेंस की अयोग्य क़रार।
संभल में स्वास्थ्य विभाग से बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां इमर्जेंसी में हैल्थ महकमा जिस एंबुलेंस से आपको जीवन देने को इलाज को भेजता है, वह खुद मौत बन कर घूम रही हैं।
यह हम नहीं कह रहे खुद परिवहन विभाग मौत बन कर दौड़ रही एंबुलेंस की पुष्टि कर रहा है।
संभल में परिवहन महकमे में 70 एंबुलेंस दर्ज हैं जिनमें से 35 की फिटनेस खत्म हो गई है। इसमें 23 सरकारी तथा 12 प्राइवेट एंबुलेंस हैं।
फिटनेस खत्म होने का मतलब वाहन रोड पर चलने की स्थिति में नहीं है। बावजूद बगैर फिटनेस के एंबुलेंस रोड पर फर्राटे भरती घूम रही हैं। जबकि फिटनेस खत्म होने के बाद कपोई भी गाड़ी सड़क पर संचालन से अयोग्य होती है। लेकिन यहाँ एम्बुलेंस रोड पर फर्राटे भर रही हैं।
एंबुलेंस से जहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है वहीं दुर्घटना की स्थिति में एंबुलेंस में बैठे व्यक्ति या चपेट में आए शख्स को बीमा कंपनी धेला भी मुआवजा नहीं देगी।
मामला संज्ञान में आने के बाद RTO प्रवेश कुमार सरोज ने हैल्थ महकमे को फिटनेस दुरुस्त कराने का नोटिस भेजा है। वहीं उन्होंने बताया कि फिटनेस न कराने पर चालान और सीज की कार्यवाही भी की जाएगी।
लेकिन बड़ा सवाल है कि हैल्थ महकमे में आधी एंबुलेंस बगैर फिटनेस दौड़ रही हैं और जिम्मेदार CMO साहब को इसकी खबर ही नहीं है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

