सपा के पूर्व विधायक हाजी रिजवान और परिजनों पर FIR, जमीन के नाम पर ₹1.27 करोड़ हड़पने का आरोप

Date:

मुरादाबाद में स्कूल की जमीन के नाम पर ₹1.27 करोड़ हड़पने का आरोप; भू-उपयोग विभाग की रसीद भी निकली फर्जी। आजम खान के करीबी यूसुफ मलिक पर भी केस दर्ज

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक हाजी रिजवान और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक, उनके बेटे हाजी जुबैर, बहू शमा परवीन और सपा नेता आजम खान के करीबी यूसुफ मलिक के खिलाफ कुंदरकी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर राजस्व रिकॉर्ड में ‘स्कूल’ के नाम दर्ज जमीन का सौदा कर ₹1.27 करोड़ से अधिक की रकम हड़पने का गंभीर आरोप है।

₹4.48 करोड़ में तय हुआ था सौदा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल को सौंपे गए शिकायती पत्र में पीड़ित अब्दुल मुस्तफा ने बताया कि हाजी रिजवान ने अपने करीबियों के साथ मिलकर मुरादाबाद स्थित 2,249 वर्ग मीटर जमीन का सौदा ₹4.48 करोड़ में तय किया था। यह जमीन सरकारी दस्तावेजों में स्कूल के नाम दर्ज थी। सौदे के तहत आरोपियों ने बयाने (एडवांस) के रूप में नकद और ऑनलाइन जरिए से ₹25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 8 जनवरी 2024 को बकायदा एक इकरारनामा (एग्रीमेंट) तैयार कर उसकी नोटरी भी कराई गई।

लैंड यूज बदलने के नाम पर फर्जीवाड़ा, विभाग की रसीद भी निकली जाली प्राथमिकी के अनुसार, जमीन का भू-उपयोग परिवर्तन (लैंड यूज चेंज) कराने के नाम पर आरोपियों ने पीड़ित से ₹10 लाख रुपये अतिरिक्त वसूल किए। इसके बदले पीड़ित को उत्तर प्रदेश भू-उपयोग विभाग के नाम की ₹6.11 लाख की एक रसीद थमा दी गई और बाकी रकम को रिश्वत में खर्च होना बताया गया।

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल ₹1 करोड़ 27 लाख 86 हजार का भुगतान किया। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी न तो जमीन का लैंड यूज बदला गया और न ही अनुबंध की शर्तों को पूरा किया गया। जब पीड़ित ने विभाग में जाकर जांच की, तो उनके होश उड़ गए; भू-उपयोग विभाग के नाम पर दी गई वह रसीद पूरी तरह फर्जी और कूटरचित पाई गई।

पुलिस ने शुरू की जांच पीड़ित की शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद कुंदरकी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक हाजी रिजवान, उनके बेटे, बहू और यूसुफ मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

दोस्त रामपाल निकला साजिश का मास्टरमाइंड, दो लाख रुपये...

Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

New Delhi (Pradeep Kumar): Life is a fascinating blend...