उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): पूरे देश में जहां एक ओर लोग रंग बिरंगी लाइटो के बीच डीजे की धुन पर मस्त होकर नव वर्ष दो हजार तेईस के आगमन पर झूम रहे थे तो वही दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग थे जो कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में घने कोहरे को चीरते हुए रेलवे स्टेशनों, रोडवेज बस स्टैंडों व प्रमुख चौराहों ओर हाइवे के किनारे फुटपाथों पर जीवन गुजारने वाले कमजोर असहाय वर्ग के महिला व पुरुषों को भीषण सर्दी में राहत देने के उद्देश्य से लिहाफ व कंबल वितरित करते हुए उन्हें मिठाइयां खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे।
उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी अब्बासी वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीम अब्बासी के नेतृव में कैम्प कार्यालय कोट गर्बी से कारवां ए मदद निकाला गया जिसको शहर के चन्दौसी चौराहे से सदर कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने दल बल के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया
कारवां ए मदद में शामिल वाहनों में सवार होकर सोसाइटी सदस्यों ने जनपद संभल के चन्दौसी व बहजोई में रेलवे स्टेशनों बस स्टैंडों प्रमुख चौराहों ओर हाइवे के किनारे फुटपाथों पर रह रहे महिला व पुरुषों को लिहाफ कंबल वितरित करते हुए मिठाइयां खिलाकर नव वर्ष की बधाई दी
इस दौरान सिब्ते अली, सुब्हान अहमद, एड0 मोहम्मद सलमान,
फरमान हुसैन अब्बासी, आमिर सुहैल, वकील अहमद, सैय्यद शानू मोहम्मद आलम और नवेद शान आदि सोसाइटी पदाधिकारी उपस्थित रहे
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

