जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा को लेकर डीएम ने तारीफ की और मरीज़ों के लिए दो और नए बेड लगाए जाने की बात कही।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान खान): जनपद रामपुर के जिला अस्पताल में हीमोडायलिसिस सेंटर को चलते हुए आज पूरे पांच साल हो गए। इस मौक़े पर डीएम जोगिन्दर सिंह ने हीमोडायलिसिस सेंटर पहुंचकर डायलिसिस करवाने वाले एक मरीज़ से केक कटवाया और सेंटर में सुविधाएँ और ज़्यादा बढ़ाने की बात कही। डीएम ने सेंटर में डायलिसिस करा रहे मरीज़ों से बात की और उनका हाल जाना।
रामपुर जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा पांच साल पहले शुरू हुई थी। इससे पहले किडनी के मरीजों को बरेली और मुरादाबाद के अस्पतालों में जाना पड़ता था।
पूर्व सांसद नेपाल सिंह के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन लगाने को हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद ही जिला अस्पताल में इस मशीन को लगाया गया था।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

