कर्नाटक के कई स्कूल-कॉलेज में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक में हिजाब पहनी मुस्कान नाम की लड़की जब कॉलेज में दाखिल हुई तो भगवा पहने लोगों की भीड़ ने उसे घेरकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। इसके जवाब में मुस्कान ने भी “अल्लाहु अकबर- अल्लाहु अकबर” कहकर जवाब दिया। इस घटना का वीडियो दुनिया भर में वायरल हो रहा है और दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
अफगानिस्तान में तालिबान(Taliban) के उप प्रवक्ता इनामुल्ला समांगानी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।
तालिबान के उप प्रवक्ता ने छात्रा मुस्कान की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा कि भारत में हिजाब के लिए संघर्ष करने वाली मुस्लिम लड़कियों के संघर्ष से पता चलता है कि यह एक अरबी, ईरानी, मिस्र और पाकिस्तानी संस्कृति नहीं है बल्कि एक इस्लामी मूल्य है जो दुनिया भर में मुस्लिम महिलाओं, विशेष रूप से धर्मनिरपेक्ष देशों में विभिन्न प्रकार के बलिदान करती हैं और अपने धार्मिक मूल्य की रक्षा करती हैं।
- सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, सैन्य अड्डे के हथियार डिपो को बनाया निशाना

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- महविश की संदिग्ध मौत का मामला: फिल्मी अंदाज में चली थी गोली, इस तरह उठा पर्दा

- दिल्ली: शाहीन बाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वाहन चोरी के मामले में 2 पकड़े गए, चोरी की स्कूटी बरामद

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की अमेरिका को चुनौती: “अगर हिम्मत है तो ईरानी सेना का सामना करो”

- नालंदा के बिहारशरीफ में शिव मंदिर के अंदर तोड़फोड़, तीन नाबालिग पुलिस हिरासत में

