फिलीपींस में 6.2 तीव्रता के भूकंप ने कई चर्चों को क्षतिग्रस्त कर दिया और विभिन्न घटनाओं में 6 लोग घायल हो गए।
यूरोपियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार फिलीपीन द्वीप लूजोन में भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई, भूकंप की गहराई 40 किमी थी।
फिलीपीन के अधिकारियों के अनुसार, फिलीपींस के उत्तरी भाग में देर रात आए भूकंप में छह लोग घायल हो गए, भूकंप की तीव्रता से एक अस्पताल और कई चर्च क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक स्कूल की इमारत और महापौर कार्यालय को दरारों के कारण सील कर दिया गया।
अधिकारियों का कहना है कि फिलीपींस के भूकंप प्रभावित हिस्से में भूकंप के बाद के झटके जारी हैं।
जानें क्यों आता है भूकंप?
यह ज़मीन मुख्य तौर पर चार परतों इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट से बनी होती हैं। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

