नई दिल्ली: ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन (HWF) ने वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित कई राज्यों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में स्कूली छात्रों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखी गई।
कई स्थानों पर रैलियों का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने दिल की सेहत से संबंधित संदेशों वाले तख्तियाँ लेकर सड़कों पर जागरूकता फैलाने का काम किया। इसके अलावा, चिकित्सा शिविर भी लगाए गए, जिनका उद्देश्य लोगों को दिल की सेहत के बारे में जागरूक करना और हृदय रोगों से बचाव के तरीकों की जानकारी देना था।
फाउंडेशन के स्कूलों और उनके संरक्षण में चल रहे अन्य स्कूलों के छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के हेल्थ मैनेजर डॉ. आरिफ नदवी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को दिल की सेहत के महत्व के बारे में शिक्षा देना और बेहतर जीवनशैली के जरिए इसकी सुरक्षा के तरीकों पर जोर देना था।
उन्होंने आगे बताया कि अन्य बीमारियों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम भी नियमित रूप से चलाए जाते हैं, हमारा लक्ष्य एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के इस सामूहिक प्रयास ने वर्ल्ड हार्ट डे को एक सार्थक संदेश के साथ मनाया और लोगों को अपनी दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

