नेता विपक्ष ने कहा कि संविधान ने एक व्यक्ति को एक वोट दिया है। लेकिन नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग मिलकर, आपसे आपका वोट छीन रहे हैं, संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन बीजेपी को बिहार के लोगों का मताधिकार नहीं चुराने देगा।
पटना: बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान शुक्रवार को राहुल गांधी ने वोट चोरी पर पीएम मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आज बिहार के गयाजी के दौरे के दौरान निर्वाचन आयोग का इस्तेमाल करके ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर एक शब्द भी नहीं बोला। कांग्रेस की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के छठे दिन आज भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी पीएम मोदी पर हमला बोला।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘एसआईआर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी और निर्वाचन आयोग द्वारा आपका वोट चुराने का एक प्रयास है। वे आपके मतदान के अधिकार को छीनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ‘वोट चोर’ आज गयाजी आए और एसआईआर की बात करने लगे। लेकिन कर्नाटक की महादेवापुरा विधानसभा में जो एक लाख फर्जी वोट निकले, उसके बारे में कुछ नहीं कहा। हरियाणा, महाराष्ट्र के चुनाव के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने निर्वाचन आयोग की मदद से वोट चुराने की अपनी सरकार की कोशिश पर एक शब्द भी नहीं बोला। सच्चाई यही है कि आज बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर, आपका वोट चोरी कर रहे हैं।’’
इंडिया गठबंधन भाजपा को बिहार के लोगों का मताधिकार चुराने नहीं देगा- राहुल गांधी
राहुल गाँधी ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि मोदी इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वोट चोरी भारत के संविधान पर हमला है। संविधान में लिखा है- देश के सभी लोग एक समान हैं। कोई किसी भी जाति या धर्म का हो, संविधान ने एक व्यक्ति को एक वोट दिया है। लेकिन नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग मिलकर, आपसे आपका वोट छीन रहे हैं, संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को बिहार के लोगों का मताधिकार नहीं चुराने देगा।’’
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार द्वारा उठाए जा रहे सभी कदम गरीब विरोधी हैं और इसने युवाओं के लिए रोजगार के सभी विकल्प बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी पाने के लिए कई महीने पढ़ाई करते हैं, फिर परीक्षा देते हैं। लेकिन… परीक्षा के दिन पेपरलीक हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि युवाओं को इस प्रदेश में रोजगार नहीं मिल सकता। मोदी सरकार नोटबंदी, जीएसटी, अग्निवीर, काले कृषि कानून लेकर आई। ये सरकार गरीबों के खिलाफ काम करती है।
इससे पहले राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में उमड़े जनसैलाब का वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा था। वीडियो के साथ राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा,” वोट चोर सरकार देख लो – ये गुस्सा है बेरोज़गारी और महंगाई के खिलाफ़ ये आक्रोश है 2 दशक की गरीबी और पलायन के विरुद्ध ये क्रांति है मताधिकार चोरी के खिलाफ़ ये जनांदोलन है – जनता जाग गई है और समझ चुकी है, चोरी से बनी सरकार जनता की नहीं होती।”
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

